Refund और Cancellation Policy
1. हम क्या बेचते हैं
SmartZont09 पर बिकने वाली किताबें डिजिटल eBook हैं: The Complete Upgrade — Part 1 (Standard Edition) और Part 2 (Premium Edition)। ये किताबें आपके account की My Library में, वेबसाइट के reader में पढ़ने के लिए हैं। इनके साथ कोई भौतिक सामान नहीं भेजा जाता, इसलिए शिपिंग लागू नहीं है।
2. रद्द करना (Cancellation)
- भुगतान पूरा होने से पहले आप कभी भी प्रक्रिया रोक सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पैसे नहीं कटते।
- भुगतान की पुष्टि होते ही किताब आपके account में तुरंत खुल जाती है। इसलिए भुगतान के बाद ऑर्डर रद्द नहीं किया जा सकता।
3. Refund कब मिलेगा
डिजिटल सामग्री होने के कारण सामान्य स्थिति में refund नहीं दिया जाता। Refund सिर्फ़ इन स्थितियों में दिया जाएगा:
- दोहरा भुगतान: एक ही किताब के लिए आपसे दो बार पैसे कट गए हों।
- पैसे कटे, पर किताब नहीं मिली: भुगतान सफल रहा, लेकिन किताब आपके account में नहीं खुली, और हमारी जांच व कोशिश के बाद भी समस्या ठीक नहीं हो सकी।
4. Refund कब नहीं मिलेगा
- किताब पसंद न आने या मन बदल जाने पर।
- गलती से किताब का दूसरा संस्करण खरीद लेने पर। कृपया खरीदने से पहले दोनों संस्करणों की तुलना देख लें।
- जब किताब आपके account में सफलतापूर्वक खुल चुकी हो।
5. Refund के लिए अनुरोध कैसे करें
- आपके account का email
- भुगतान की तारीख और रक़म
- Razorpay का भुगतान ID (Payment ID) या बैंक/UPI की रसीद का screenshot
- समस्या क्या है
हम सामान्यतः के आसपास जवाब देने की कोशिश करते हैं।
6. Refund की प्रक्रिया
अनुरोध सही पाए जाने पर रक़म उसी भुगतान माध्यम में Razorpay के ज़रिए वापस की जाती है। बैंक या UPI के अनुसार रक़म आम तौर पर 5–7 कार्य दिवसों में दिखती है। Refund होने पर संबंधित किताब का access हटाया जा सकता है।
7. नीति में बदलाव
इस नीति में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। जो नीति भुगतान के समय साइट पर दिख रही हो, वही आपके लिए लागू मानी जाएगी।